मध्यप्रदेश सूचना आयोग में नए राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त
New State, Information ,Commissioner, appointed Madhya Pradesh ,Information Commission

मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य सूचना आयोग में दो नए राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त किए हैं। आदेश के अनुसार, श्री आलोक नागर और श्री राजेश भट को राज्य सूचना आयुक्त के रूप में पदस्थ किया गया है। यह नियुक्ति सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 15 के तहत की गई है।

 

राज्य सूचना आयुक्त का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा या जब तक वे 65 वर्ष की आयु नहीं पहुँच जाते, जो भी पहले हो। दोनों नए आयुक्त राज्य सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त और अन्य राज्य सूचना आयुक्तों के साथ मिलकर आयोग के कार्यों और कर्तव्यों का पालन करेंगे।

 

इस नियुक्ति का आदेश सामान्य प्रशासन विभाग, मध्यप्रदेश की ओर से जारी किया गया है और इसे मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से लागू किया गया है। अवर सचिव सचिन्द्र राव ने आदेश की पुष्टि की है।

Priyanshi Chaturvedi 3 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.