Patrakar Priyanshi Chaturvedi
हाल ही में रिलीज़ हुए टीजर इवेंट में अभिनेता रणबीर कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म रामायण के बारे में बातें साझा कीं। फिल्म के पहले भाग का पर्दा इस साल दिवाली पर उठेगा, जिसमें रणबीर राम का किरदार निभा रहे हैं और साई पल्लवी सीता के रूप में नजर आएंगी। रणबीर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सीता के लिए साई पल्लवी से बेहतर कोई कास्टिंग नहीं हो सकती थी और उनके अभिनय की सराहना की।
रणबीर ने साई पल्लवी को “ब्रिलिएंट एक्टर” बताया और कहा कि पहले दिन जब उन्होंने उन्हें सीता के रूप में देखा, तो उन्हें तुरंत एहसास हुआ कि इस भूमिका के लिए कोई और सही नहीं हो सकता। उन्होंने अपने को-स्टार यश की भी तारीफ की और कहा कि रावण का किरदार निभाने के लिए यश जैसी स्क्रीन प्रेजेंस और ऑरा की जरूरत थी, जो उन्होंने पूरी तरह निभाई है।
टीजर में रणबीर कपूर के अवतार का खुलासा हो चुका है, लेकिन सीता और रावण के लुक को अभी तक फैंस के लिए रहस्य बनाए रखा गया है। फिल्म के दोनों पार्ट्स का बजट लगभग 4000 करोड़ बताया जा रहा है और इसमें रवि दुबे, सनी देओल, अरुण गोविल, लारा दत्ता, इंदिरा कृष्णन, फैसल मलिक, कुणाल कपूर, मोहित रैना और रकुलप्रीत सिंह जैसे सितारे भी शामिल हैं। फैंस बेसब्री से साई पल्लवी और यश के लुक का इंतजार कर रहे हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |