आम आदमी पार्टी में राघव चड्ढा की भूमिका पर उठे सवाल
 New delhi, Questions raised, Raghav Channa

आम आदमी पार्टी (AAP) ने सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटा दिया है, जिससे पार्टी और उनके बीच बढ़ती दूरी पर मुहर लग गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चड्ढा पर आरोप है कि वे पार्टी की नीतियों और एजेंडे की बजाय अपनी व्यक्तिगत छवि को मजबूत करने वाले मुद्दों पर ज्यादा ध्यान दे रहे थे। पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकरअशोक मित्तल को नया डिप्टी लीडर बनाने का प्रस्ताव भेजा, जबकि नेता पद संजय सिंह के पास ही रहेगा।

 

सूत्रों के अनुसार, अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी और अन्य महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाओं के दौरान चड्ढा की अनुपस्थिति ने पार्टी नेतृत्व को असहज किया। वे कई अहम मौकों पर सक्रिय नजर नहीं आए और सोशल मीडिया पर भी उनके पोस्ट में पार्टी की पहचान कम दिखने लगी। 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव और पार्टी के शक्ति प्रदर्शन में उनकी सीमित भागीदारी ने भी उनकी भूमिका पर सवाल खड़े किए।

 

इसके अलावा, पार्टी के अंदर यह भी चर्चा रही कि शादी के बाद उनकी प्राथमिकताएं बदल गई हैं और वे सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल की ओर झुकाव दिखा रहे हैं। पंजाब मेंभगवंत मान सरकार के कामकाज में कथित दखल और भाजपा नेताओं से संपर्क की अटकलों ने भी उनकी स्थिति कमजोर की। हालांकि, फिलहाल पार्टी ने उनके खिलाफ कोई औपचारिक अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की है और वे राज्यसभा सांसद बने रहेंगे।

Priyanshi Chaturvedi 3 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.