सोनाली बेंद्रे और गोल्डी बहल फंसे जमीन विवाद में
Sonali Bendre ,d Goldie Behl, embroiled, land dispute

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे और उनके पति, फिल्म निर्माता गोल्डी बहल, पुणे के मावल इलाके में जमीन विवाद को लेकर मुश्किल में फंसे हैं। स्थानीय किसान चंद्रकांत शिंदे ने याचिका दायर करते हुए दावा किया कि गोल्डी बहल द्वारा खरीदी गई जमीन पर उनके परिवार का पैतृक अधिकार 1957 से रहा है। शिंदे ने आरोप लगाया कि जमीन के सौदे में उनके हक को नजरअंदाज कर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया और विरोध करने पर उनके परिवार को धमकाया गया। मामला अब वडगांव मावल की सिविल कोर्ट में पहुंच गया है।

 

शिकायत की शुरुआत पुलिस के पास हुई थी, लेकिन जमीन के मालिकाना हक से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने इसे अदालत में ले जाने की सलाह दी। किसान ने अदालत से मांग की है कि जमीन पर तुरंत 'स्टे ऑर्डर' जारी किया जाए ताकि कोई अवैध निर्माण या कब्जा न किया जा सके। इस विवाद ने मावल क्षेत्र में चर्चा का माहौल पैदा कर दिया है।

 

इस मामले पर सोनाली बेंद्रे ने पहली बार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह और उनका परिवार कानूनी प्रक्रिया का सम्मान करते हैं और पूरी तरह से मामले की जांच में सहयोग करेंगे। सोनाली ने फैंस से अपील की कि मामले को सुर्खियों से जोड़कर अफवाहें न फैलाएं और न्यायालय के फैसले का इंतजार करें। उनका बयान साफ करता है कि अभिनेत्री स्वयं इस विवाद में किसी तरह के धोखाधड़ी में शामिल नहीं हैं।

Priyanshi Chaturvedi 2 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.