Patrakar Priyanshi Chaturvedi
वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक आयोजित होने वाले ‘विक्रमोत्सव 2026’ में मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग का पवेलियन प्रमुख आकर्षण होगा। इस आयोजन के तहत सम्राट विक्रमादित्य के सुशासन, न्यायप्रियता और गौरवशाली विरासत को दर्शाने के लिए भव्य महानाट्य मंचित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
महानाट्य में 200 से अधिक कलाकार भाग लेंगे और हाथी, घोड़े, ऊंट, रथ, पालकियां, लाइट शो, आतिशबाजी और बाबा महाकाल की भस्म आरती की झलक प्रस्तुत करेंगे। सम्राट विक्रमादित्य के जन्म से राजतिलक तक की गाथा, विक्रम बेताल की कथा और सनातन धर्म के उत्थान की महाकाव्य कथा इसमें जीवंत रूप से दिखाई जाएगी। इस दौरान एमपी टूरिज्म पवेलियन प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता और पर्यटन स्थलों को आगंतुकों तक पहुंचाएगा।
पवेलियन में बुंदेली, गोंड और भील पेंटिंग्स, खजूर की पत्तियों से बनी टेराकोटा कलाकृतियां और पारंपरिक हस्तशिल्प प्रदर्शित होंगे। इसके अलावा फूड स्टॉल्स में इंदौर के पोहा–जलेबी, मालवा की कचौरी, डिंडौरी की उड़ल दाल–कोदो भात, बुंदेलखंडी निमोना और पारंपरिक मिठाइयां जैसे गुलाब मलाई लस्सी, मावा बाटी उपलब्ध होंगी। आगंतुक प्रदेश की संस्कृति, कला और व्यंजनों का आनंद इस विशेष पवेलियन में ले सकेंगे।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |