Patrakar Priyanshi Chaturvedi
तमिलनाडु की राजनीति में एक भावुक पल तब देखने को मिला, जब थलपति विजय ने अपनी पार्टी तमिलगा वेट्ट्रि कझगम (TVK) के उम्मीदवारों की सूची जारी की। विधानसभा चुनाव के लिए 234 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा के दौरान विजय ने अपने पूर्व ड्राइवर के बेटे सबरिनाथन को विरुगंबक्कम सीट से टिकट देकर सबको चौंका दिया।
जैसे ही सबरिनाथन का नाम घोषित हुआ, मंच पर भावुक दृश्य देखने को मिला। उन्होंने मंच पर ही विजय के पैर छुए और उन्हें गले लगा लिया। इस दौरान उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े, जिसे देखकर विजय ने उन्हें संभाला और उनके आंसू पोंछे। यह भावुक पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
थलपति विजय के इस फैसले को राजनीति में इंसानियत और संवेदनशीलता की मिसाल माना जा रहा है। जहां आमतौर पर बड़े और प्रभावशाली नामों को प्राथमिकता मिलती है, वहीं इस कदम ने यह संदेश दिया कि मेहनत और वफादारी की भी कद्र होती है। सोशल मीडिया पर लोग विजय की जमकर सराहना कर रहे हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |