Patrakar Priyanshi Chaturvedi
संसद के बजट सत्र के तहत सोमवार को लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई। राज्यसभा में बीजेडी सांसदों ने विवादित बयान के विरोध में वॉकआउट कर दिया। सांसद सास्मित पात्रा ने आरोप लगाया कि लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे ने बीजू पटनायक को ‘CIA एजेंट’ कहा, जिसे उन्होंने अपमानजनक बताते हुए सत्तारूढ़ दल पर गंभीर सवाल उठाए।
लोकसभा में आज इंसॉल्वेंसी और दिवालियापन संहिता (संशोधन) बिल, 2025 पर चर्चा होने की संभावना है, जिसका उद्देश्य दिवालियापन प्रक्रियाओं को तेज और प्रभावी बनाना है। इसके अलावा नक्सलवाद के खात्मे को लेकर भी अहम चर्चा प्रस्तावित है। गृह मंत्री अमित शाह द्वारा तय 31 मार्च 2026 की डेडलाइन से पहले इस मुद्दे पर सरकार और विपक्ष के बीच गंभीर मंथन हो सकता है।
वहीं राज्यसभा में सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (सामान्य प्रशासन) बिल, 2026 पर चर्चा जारी रहेगी, जिसे गृह मंत्री अमित शाह पेश करेंगे। इस बिल में CAPF के वरिष्ठ पदों पर डिप्युटेशन के प्रावधान को लेकर विपक्ष ने आपत्ति जताई है और इसे सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के खिलाफ बताया है। सत्र के दौरान वित्तीय सुधार, आंतरिक सुरक्षा और प्रशासनिक ढांचे से जुड़े मुद्दों पर व्यापक बहस होने के आसार हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |