पाकिस्तानी पुलिस ऑफिसर ने ‘धुरंधर 2’ मेकर्स से रॉयल्टी की मांग की, खुद को बताया फिल्म का मॉडल
फिल्म ‘धुरंधर 2’ की चर्चा भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी जोरों पर है। हाल ही में पाकिस्तान के सिंध पुलिस के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल उमर शाहिद हामिद ने डिजीटॉक पॉडकास्ट में फिल्म पर बात करते हुए मेकर्स से रॉयल्टी की मांग की।
उमर शाहिद ने कहा, “हमने ल्यारी में यह सब देखा है। बॉलीवुड अगर इस पर फिल्म बना रहा है, तो हमें कुछ रॉयल्टी मिलनी चाहिए। लेकिन हमें कोई पैसे नहीं मिले।”
दरअसल, फिल्म में दिखाए गए ल्यारी गैंग वॉर और पुलिस ऑफिसर का किरदार उमर शाहिद हामिद से प्रेरित है। फिल्म में एसपी चौधरी असलम और उनके मेंटर पुलिस ऑफिसर के किरदार की कहानी वास्तविक घटनाओं पर आधारित है, जिससे इस पुलिस ऑफिसर का गहरा कनेक्शन जुड़ा है। पॉडकास्ट में उमर शाहिद ने फिल्म और ल्यारी गैंग से जुड़ी कई जानकारियां भी साझा की।