PSL vs IPL विवाद: खिलाड़ियों के फैसले पर PCB सख्त, नकवी की चेतावनी
Pakistan Cricket Board के चेयरमैन Mohsin Naqvi ने उन खिलाड़ियों पर सख्त रुख अपनाया है, जिन्होंने आखिरी समय में Pakistan Super League छोड़कर Indian Premier League का रुख किया। नकवी ने साफ कहा है कि ऐसे खिलाड़ियों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। लगातार दूसरे साल PSL और IPL के एक ही समय पर होने से यह टकराव और बढ़ गया है।
इस विवाद के बीच Dasun Shanaka ने लाहौर कलंदर्स को छोड़कर IPL 2026 में Rajasthan Royals का दामन थाम लिया, जहां उन्हें Sam Curran के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया है। वहीं Blessing Muzarabani पहले ही PSL छोड़कर Kolkata Knight Riders से जुड़ चुके हैं। अब उनकी जगह Daniel Sams को टीम में शामिल किया गया है।
नकवी ने कहा कि पहले भी ऐसे मामलों में कार्रवाई हो चुकी है और इस बार भी सख्ती बरती जाएगी। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि IPL के साथ टकराव के बावजूद PSL को टालना संभव नहीं था। इस सीजन में Gudakesh Motie, Jake Fraser-McGurk, Ottniel Baartman और Spencer Johnson जैसे खिलाड़ियों ने भी PSL से नाम वापस लिया है। 26 मार्च से शुरू हो रही लीग अब सुरक्षा और हालात को देखते हुए सिर्फ लाहौर और कराची में आयोजित की जाएगी।