शो स्टॉपर बनीं दिशा पाटनी और मालविका मोहनन, फैशन शो में बढ़ाई रौनक
Disha Patani and Malavika Mohanan became showstoppers and added glamour to the fashion show.

 

Disha Patani ने हाल ही में डिजाइनर Amit Aggarwal के लिए रैंप वॉक की और शो की शो-स्टॉपर बनकर सबका ध्यान खींचा। दिशा ने ब्लैक गाउन पहना था, जिसे हीरे और पन्नों वाली ज्वेलरी के साथ पूरा किया गया। उनके हेयरस्टाइल में जूड़ा बनाया गया था, जिसमें से कुछ लटें खुली थीं। यह कलेक्शन नेचर और प्रकृति से प्रेरित था।

साउथ एक्ट्रेस Malavika Mohanan ने भी डिजाइनर Anurag Gupta के लिए रैंप वॉक किया। सफेद रंग के आउटफिट में उनकी प्रस्तुति ने फैशन शो को चार चांद लगा दिए। उनके लुक में एक डिज़ाइनर कॉलर वाली शर्ट, छोटी जैकेट और मैचिंग स्कर्ट शामिल थी, जो बेहद आकर्षक नजर आ रही थी।

फिल्मी करियर की बात करें तो दिशा पाटनी हाल ही में फिल्म O Romeo में नजर आई हैं। जल्द ही उनकी दो और फिल्में – Awarapan 2 और Welcome to the Jungle – रिलीज होने वाली हैं, जो अलग-अलग जॉनर की फिल्में हैं।

 
Priyanshi Chaturvedi 22 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.