अमेरिकी इतिहास में दूसरी बार: जीवित राष्ट्रपति का चेहरा सोने के सिक्के पर
For the second time in American history, a living president

अमेरिका के इतिहास में बेहद दुर्लभ अवसर आया है जब कोई जीवित राष्ट्रपति अपने सिक्के पर अंकित चेहरा देखेंगे। इस बार यह मौका Donald Trump को मिल रहा है। 250वीं स्वतंत्रता जयंती के अवसर पर बनाए जाने वाले 24 कैरेट के सुनहरे सिक्के पर ट्रंप का चित्र अंकित किया जाएगा। इस डिजाइन में उन्हें Resolute Desk के पास खड़ा दिखाया जाएगा।

 

इस सुनहरे सिक्के का डिजाइन US Commission on Fine Arts ने मंजूरी दे दी है और इसे स्वतंत्रता जयंती के विशेष संग्रह का हिस्सा बनाया जाएगा। ऐतिहासिक दृष्टि से, यह अमेरिका में केवल दूसरा मौका होगा जब कोई जीवित राष्ट्रपति किसी सिक्के पर दिखाई देंगे। इससे पहले ऐसा 1926 में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Calvin Coolidge के साथ 150वीं स्वतंत्रता जयंती पर किए गए स्मारक सिक्कों में हुआ था, जिसमें जॉर्ज वाशिंगटन भी शामिल थे।

Priyanshi Chaturvedi 22 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.