Patrakar डॉ अजय खेमरिया
बीसीसीआई ने भारतीय पुरुष टीम के आयरलैंड दौरे का कार्यक्रम जारी कर दिया है। टीम जून 2026 में आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। यह दौरा खास इसलिए भी है क्योंकि भारत इससे पहले 2018, 2022 और 2023 में आयरलैंड का दौरा कर चुका है, यानी पिछले आठ वर्षों में यह चौथा दौरा होगा।
सीरीज के दोनों टी20 मुकाबले बेलफास्ट में खेले जाएंगे। पहला मैच 26 जून और दूसरा 28 जून 2026 को होगा। भारतीय समयानुसार दोनों मैच शाम 7:30 बजे शुरू होंगे। खास बात यह है कि 2007 के बाद पहली बार भारत बेलफास्ट में मैच खेलेगा, जिससे इस सीरीज को और भी खास माना जा रहा है।
आयरलैंड दौरे के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है। टीम पहले अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलेगी, फिर इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां पांच टी20 और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। यह सीरीज जुलाई में आयोजित होगी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर में काफी अहम मानी जा रही है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |