Patrakar Priyanshi Chaturvedi
तेलंगाना गद्दर फिल्म अवॉर्ड्स की शाम पूरी तरह ग्लैमर और सितारों की चमक से भरपूर रही। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क और मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विजेताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में चिरंजीवी, कमल हासन, अक्किनेनी नागार्जुन, रश्मिका मंदाना और माधुरी दीक्षित जैसे कई बड़े सितारे मौजूद रहे, जिससे शाम और भी खास बन गई।
इस समारोह में नागा चैतन्य ने अपनी फिल्म ‘थंडेल’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हासिल किया। वे इस दौरान अपनी पत्नी शोभिता धुलिपाला के साथ नजर आए और दोनों की मौजूदगी ने फैंस का ध्यान खींचा।
इवेंट को सुमा कनाकाला और प्रदीप मचीराजू ने होस्ट किया, जबकि निधि अग्रवाल की डांस परफॉर्मेंस ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके साथ ही श्रेया घोषाल, देवी श्री प्रसाद और मंगली के लाइव म्यूजिक शो ने माहौल को और भी शानदार बना दिया। कार्यक्रम में तेलंगाना की संस्कृति को दर्शाते रंगारंग प्रस्तुतियों ने इस शाम को यादगार बना दिया।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |