Patrakar Priyanshi Chaturvedi
यूट्यूबर ध्रुव राठी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा का ऑस्कर अवॉर्ड वीडियो शेयर करते हुए उन्हें और बाकी बॉलीवुड स्टार्स को निशाना बनाया। उनका कहना है कि ज्यादातर बॉलीवुड सितारे इतने डरपोक या स्वार्थी हो गए हैं कि वे किसी मोरल स्टैंड को लेने से पहले 100 बार सोचते हैं। वे पावर में बैठे लोगों से अपने कनेक्शन और फिल्म, स्पॉन्सरशिप या कमाई पर पड़ने वाले असर के बारे में सोचते हैं और फिर अपने पीआर टीम से अनुमति लेकर ही कोई स्टेटमेंट देते हैं।
ऑस्कर अवॉर्ड में प्रियंका चोपड़ा स्टेज पर खड़ी थीं जब हॉलीवुड अभिनेता जेवियर बार्डेम ने युद्ध रोकने और फिलिस्तीन को आजाद करने की बात कही। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने सिर्फ मुस्कुराया और सिर हिलाया, लेकिन कोई टिप्पणी नहीं की। इसी चुप्पी को लेकर ध्रुव राठी ने उनका वीडियो शेयर कर आलोचना की और कहा कि यह न्यूट्रैलिटी का प्रिविलेज है, जो मुश्किल समय में भी मोरल स्टैंड लेने से पीछे हटने का कारण बनता है।
ध्रुव राठी ने हॉलीवुड एक्टर्स की सराहना भी की जो बड़े मंचों पर युद्ध और अन्य सामाजिक मुद्दों के खिलाफ बोलते हैं। उन्होंने कहा कि भले ही हॉलीवुड सितारों के घरों पर बम नहीं गिर रहे हों, फिर भी वे इंसानियत और सही बात के लिए आवाज उठाते हैं। राठी का मानना है कि बड़े मंच पर सही बात बोलना इंसानियत का हिस्सा है, और यही बॉलीवुड सितारों में कमी नजर आती है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |