Patrakar Priyanshi Chaturvedi
रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' का दर्शकों में जबर्दस्त क्रेज देखा जा रहा है। गुरुवार को इसकी रिलीज़ से पहले एडवांस टिकट बुकिंग के आंकड़े दर्शकों की उत्सुकता की गवाही दे रहे हैं। फिल्म के प्रीव्यू शो से अनुमान है कि यह करीब 30 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है।
एडवांस बुकिंग के मामले में रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक 990,500 टिकट बिक चुके हैं, जो लगभग 12,422 शो के लिए हैं। देशभर में एडवांस बुकिंग से फिल्म ने 42.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि ओपनिंग डे पर यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये तक और वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपये तक कलेक्शन कर सकती है।
'धुरंधर 2' ने एडवांस बुकिंग में 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हिंदी पट्टी में पहले दिन 'बाहुबली 2' के 6.50 लाख टिकट बिके थे, लेकिन 'धुरंधर 2' ने इस पायदान को पार कर लिया है। यह फिल्म एडवांस बुकिंग के मामले में अब तक की सबसे बड़ी शुरुआत दर्ज करने जा रही है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |