Patrakar Priyanshi Chaturvedi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर युवाओं को वीरता और साहस के महत्व पर संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “वीरता और पराक्रम वह पूंजी हैं, जिनके बल पर हर कठिनाई का सामना किया जा सकता है। भारत के युवाओं का साहस और आत्मविश्वास इसी की प्रेरणा देता है।”
पीएम मोदी ने इस संदेश के साथ संस्कृत सुभाषित भी साझा किया:
"एकेनापि हि शूरेण पादाक्रान्तं महीतलम्। क्रियते भास्करेणेव स्फारस्फुरिततेजसा।"
इस सुभाषित का अर्थ है कि जैसे सूर्य अपने प्रखर और विस्तृत तेज से पृथ्वी को प्रकाशित करता है, वैसे ही एक वीर व्यक्ति अपने पराक्रम और साहस से पूरी दुनिया पर प्रभाव डाल सकता है। प्रधानमंत्री ने युवाओं से इस वीरता और आत्मविश्वास को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |