Patrakar Priyanshi Chaturvedi
फिल्म केडी: द डेविल का गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज होते ही विवादों में घिर गया और विरोध के बाद यूट्यूब से हटा दिया गया। इस गाने में संजय दत्त और नोरा फतेही नजर आए थे। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसके लिरिक्स और विजुअल्स को अश्लील और डबल मीनिंग बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई, जिसके बाद मेकर्स ने गाने को प्लेटफॉर्म से हटा लिया।
ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने इस मामले में सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के चेयरमैन प्रसून जोशी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। सिंगर अरमान मलिक और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी गाने की आलोचना करते हुए इसे अश्लीलता को बढ़ावा देने वाला बताया। बढ़ते विवाद के बीच गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया है और अब वीडियो प्राइवेट दिखाया जा रहा है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |