Patrakar Priyanshi Chaturvedi
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मुंबई में कई सिनेमाघरों ने एडवांस बुकिंग और भारी डिमांड को देखते हुए अपने शो टाइमिंग में बदलाव किया है। कुछ थिएटर्स अब लगभग 24 घंटे तक फिल्म की स्क्रीनिंग करेंगे, और कुछ जगहों पर रात करीब 1:55 बजे से भी शो शुरू होंगे। यह दर्शकों के बीच फिल्म की लोकप्रियता और क्रेज को साफ दर्शाता है।
‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही टिकटों की बिक्री में तेजी देखी गई। शहर के कई थिएटर्स में सुबह के शुरुआती शो से लेकर देर रात तक के स्लॉट भरते जा रहे हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि बड़े बजट और हाई-वोल्टेज एक्शन से भरपूर फिल्म के लिए दर्शकों की उम्मीदें ऊंची हैं। इसी वजह से थिएटर मालिक ज्यादा से ज्यादा शो रखकर इस मांग को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं।
मुंबई के प्रसिद्ध मराठा मंदिर थिएटर में पहली बार शेड्यूल बदला गया है। यहां सालों से नियमित चल रही क्लासिक फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के शो टाइम में बदलाव कर धुरंधर 2 के लिए अधिक स्क्रीनिंग की गई। यह कदम दर्शकों की भारी डिमांड और एडवांस बुकिंग के कारण उठाया गया। करीब तीन दशक से लगातार चल रही डी.डी.एल.जे का शो टाइम बदलना फिल्म की लोकप्रियता और धुरंधर 2 के क्रेज को दर्शाता है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |