राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ़्तार’ का ऐलान, कीर्ति सुरेश होंगी
Rajkummar Rao,  new film,

राजकुमार रओ  ने अपनी नई फिल्म ‘रफ़्तार’ की घोषणा कर दी है। इस फिल्म में उनके साथ साउथ की मशहूर अभिनेत्री कीर्ति सुरेश मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन आदित्य निम्बालकर कर रहे हैं, जबकि इसका निर्माण राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा के बैनर कम्पा फिल्म्स के तहत किया जा रहा है।

 

फिल्म ‘रफ़्तार’ 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके कार्यकारी निर्माता तरुण बाली हैं, जबकि कहानी और स्क्रीनप्ले रोहन नरूला ने लिखा है। मुख्य कलाकारों के अलावा फिल्म में रजत कपूर तान्या मानिकतला, अनुराग ठाकुर और रोहन वर्मा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

 

14 मार्च को राजकुमार राओ और कीर्ति सुरेश  ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए आधिकारिक घोषणा की। पोस्टर के साथ लिखा गया, “महत्वाकांक्षा ने इसे बनाया है, लालच इसकी परीक्षा लेगा।” इसके साथ ही बताया गया कि फिल्म ‘रफ़्तार’ 24 जुलाई 2026 को दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Priyanshi Chaturvedi 14 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.