Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ। गिरीश पार्क इलाके में दोनों ग्रुप ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी की, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा। उद्योग, वाणिज्य और उद्यम मंत्री शशि पांजा ने आरोप लगाया कि झड़प के दौरान उन पर ईंट मारी गई।
कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि “जंगलराज वालों का अंत करीब है।” उन्होंने टीएमसी, कांग्रेस और वामपंथ पर निशाना साधते हुए कहा कि अब बंगाल में युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए और राज्य का विकास उनकी अगुआई में होना चाहिए। मोदी ने ₹18,680 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन-शिलान्यास भी किया। मंच पर भाजपा नेता और पश्चिम बंगाल के गवर्नर R.N. Ravi मौजूद रहे।
पीएम मोदी ने रैली में कहा कि राज्य की मौजूदा सरकार केंद्र की योजनाओं को लोगों तक नहीं पहुंचा रही और बेरोजगारी, शिक्षा और किसानों की समस्याएं बढ़ रही हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार आने पर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और युवाओं, किसानों, व्यापारियों और छात्रों को फायदा मिलेगा। मोदी ने असम दौरे का उदाहरण देते हुए बताया कि कांग्रेस ने असम के युवाओं को गुमराह किया, लेकिन भाजपा की नीतियों से वहां अवसरों का सागर खुला है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |