Patrakar Priyanshi Chaturvedi
देश में AI और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने वाली है। 2020 में क्षमता 375 मेगावॉट थी, जो 2025 तक लगभग 1,500 मेगावॉट तक पहुंच गई। अगले सात वर्षों में यह मांग 13.56 गीगावॉट तक बढ़ने का अनुमान है। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि प्रमुख डेटा सेंटर मुंबई, नवी मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, नोएडा और जामनगर में हैं।
माइक्रोसॉफ्ट की रिपोर्ट के अनुसार भारत की लगभग 140 करोड़ आबादी में करीब 90–95 करोड़ लोग जनरेटिव AI जैसे चैटबॉट और AI ऐप का इस्तेमाल कर चुके हैं। 2025 में लगभग 60 करोड़ AI ऐप डाउनलोड किए गए। लोग AI का उपयोग पढ़ाई, काम की उत्पादकता बढ़ाने, कंटेंट बनाने और सवालों के जवाब पाने के लिए कर रहे हैं।
स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव के अनुसार 16 साल में सी-सेक्शन प्रसव चार गुना बढ़कर 54.35 लाख हो गए, मातृ मृत्यु दर 212 से 88 और शिशु मृत्यु दर 57 से 25 हो गई। सामाजिक न्याय मंत्री वीरेंदर कुमार ने ट्रांसजेंडर अधिकारों के लिए संशोधन बिल 2026 पेश किया। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरली धर मोहोल ने बताया कि इंडिगो में पायलट-टू-एयरक्राफ्ट रेश्यो 7.6 है, जो देश की अन्य एयरलाइंस की तुलना में सबसे कम है
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |