Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मोनालिसा, जो 2025 मेंमहाकुंभ के दौरान माला बेचते हुए सोशल मीडिया पर अचानक चर्चा में आई थीं, अब अपनी शादी को लेकर विवादों में घिर गई हैं। मध्यप्रदेश के खरगौन की रहने वाली मोनालिसा अपनी खूबसूरत आंखों और सादगी के कारण इंटरनेट पर काफी वायरल हुई थीं। लेकिन अब मुस्लिम युवक
फरमान से शादी करने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है और कुछ लोग इसे ‘लव जिहाद’ का मामला बता रहे हैं।
इस विवाद पर मोनालिसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनकी शादी पूरी तरह हिंदू रीति-रिवाज से हुई है और इसे ‘लव जिहाद’ कहना गलत है। उन्होंने बताया कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती हैं। मोनालिसा के अनुसार शुरुआत में फरमान शादी के लिए तैयार नहीं था, लेकिन उन्होंने ही इस रिश्ते के लिए पहल की। उन्होंने यह भी कहा कि उनके परिवार वाले किसी और से शादी कराना चाहते थे, लेकिन वह रिश्ता उन्हें स्वीकार नहीं था।
मोनालिसा की शादी को लेकर कुछ संगठनों ने विरोध भी जताया है। हिंदू रक्षा दल ने इस विवाह पर आपत्ति जताते हुए चेतावनी दी है कि उनकी फिल्म मणिपुर फ़ाइलें को देहरादून में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। वहीं फिल्म के सह-कलाकार मुकेश पाल ने भी दोनों के रिश्ते पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी पहचान महज 6–7 महीने पुरानी थी और इस मामले में कई बातें स्पष्ट होना बाकी हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |