मध्यप्रदेश को केंद्र से मिल सकते हैं 2500 करोड़
Madhya Pradesh,may  Rs 2500 ,crore, from  Centre.

दिल्ली में मुख्यमंत्री मोहन यादव की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात के बाद मध्यप्रदेश को बड़ी आर्थिक मदद मिलने की संभावना बनी है। मुख्यमंत्री ने 15वें वित्त आयोग के तहत विभिन्न परियोजनाओं के लिए 2500 करोड़ रुपए की सहायता का प्रस्ताव रखा है। बताया जा रहा है कि वित्त मंत्री ने इस पर सकारात्मक रुख दिखाया है और जल्द ठोस कार्रवाई का भरोसा दिया है। इसके साथ ही राज्य में होने वाले सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज मिलने की भी उम्मीद जताई जा रही है।

 

बैठक के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री के बीच किसानों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान तुअर की शत-प्रतिशत सरकारी खरीद पर सहमति बनी, जिससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम मिल सकेगा और बाजार में भाव गिरने का जोखिम कम होगा। साथ ही सरसों और सोयाबीन के भावांतर भुगतान सहित दलहन और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए संयुक्त रणनीति बनाने पर भी विचार किया गया।

 

इसके अलावा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मनरेगा भुगतान, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। राज्य में भारी यातायात और खनन क्षेत्रों में मजबूत सड़कों के निर्माण की योजना बनाई जाएगी, जबकि आजीविका मिशन के तहत महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।

Priyanshi Chaturvedi 13 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.