भारत का ऐतिहासिक कमाल: तीसरी बार टी20 चैंपियन बना टीम इंडिया
India

टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार टी20 खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल में भारतीय खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में दम दिखाया। जीत के बाद खिलाड़ियों की खुशी साफ नजर आई। शिवम दुबे ने कहा कि टूर्नामेंट की शुरुआत से ही उनकी भूमिका साफ थी—टीम को जरूरत पड़ने पर बड़े छक्के लगाना। उन्होंने बताया कि वह हमेशा खुद पर भरोसा रखते हैं और मौका मिलने पर टीम के लिए आक्रामक बल्लेबाजी करना चाहते हैं।

वरुण चक्रवर्ती ने इस जीत को बेहद खास बताया और कहा कि लगातार दो बड़ी ट्रॉफी जीतना टीम के लिए गर्व की बात है। उन्होंने अभिषेक की शानदार पारी की भी जमकर तारीफ की। वहीं फाइनल के दौरान अर्शदीप सिंह और न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल के बीच हुई नोकझोंक पर अर्शदीप ने कहा कि उन्होंने तुरंत जाकर मिचेल से माफी मांग ली थी। उन्होंने कहा कि यह टीम कई मैच जिताने वाले खिलाड़ियों से भरी है और हर खिलाड़ी अपनी भूमिका अच्छी तरह समझता है।

 

मैच के बाद जसप्रीत बुमराह ने कहा कि अपने होम ग्राउंड पर फाइनल जीतना उनके लिए बेहद खास पल है। उन्होंने बताया कि पिच सपाट थी, इसलिए अनुभव का इस्तेमाल करते हुए समझदारी से गेंदबाजी करनी पड़ी। वहीं हार्दिक पांड्या ने इस जीत का श्रेय मेहनत, टीम सपोर्ट और अपने करीबियों को दिया। अभिषेक ने भी खुलासा किया कि टूर्नामेंट के दौरान उन्हें खुद पर शक होने लगा था, लेकिन कप्तान और कोच के भरोसे ने उन्हें संभाले रखा और आखिरकार बड़े मैच में टीम के लिए यादगार प्रदर्शन करने का मौका मिला। 

Priyanshi Chaturvedi 9 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.