IND vs NZ फाइनल आज: जीत मिली तो भारत बनाएगा इतिहास, तीसरी बार T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर नजर
IND vs NZ final today: India will make history ,eyeing the T20 World Cup trophy,third time.

टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया चौथी बार फाइनल खेल रही है और उसकी नजर तीसरे खिताब पर है। वहीं न्यूजीलैंड दूसरी बार फाइनल में पहुंची है और अपनी पहली टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेगी। खास बात यह है कि दोनों टीमें पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में आमने-सामने होंगी।

टी-20 इंटरनेशनल में भारत का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतर रहा है, लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप में कीवी टीम का पलड़ा भारी है। अब तक इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबले हुए हैं और तीनों में न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की है। हालांकि हाल ही में जनवरी में न्यूजीलैंड के भारत दौरे पर हुई 5 मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 4-1 से शानदार जीत दर्ज की थी।

इस फाइनल में भारत के पास कई बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका है। टीम इंडिया जीतती है तो वह टी-20 वर्ल्ड कप में तीन बार ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन सकती है। साथ ही लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर टाइटल डिफेंड करने वाली भी पहली टीम बनेगी। बल्लेबाजी में ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव शानदार फॉर्म में हैं, जबकि गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने टूर्नामेंट में 13 विकेट लेकर टीम को मजबूती दी है

Priyanshi Chaturvedi 8 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.