नीतीश कुमार ने किया ऐलान: अब नहीं रहेंगे बिहार के मुख्यमंत्री
Nitish Kumar announced, longer be the Chief Minister of Bihar.

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने खुद घोषणा की है कि वे अब बिहार के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे और राज्यसभा का सदस्य बनने जा रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि पिछले दो दशक से अधिक समय तक जनता के विश्वास और समर्थन से उन्होंने बिहार की सेवा की और राज्य को विकास और सम्मान के नए आयाम तक पहुँचाया।

 

नीतीश कुमार ने लिखा कि उनके मन में हमेशा यह इच्छा रही है कि बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के दोनों सदनों का भी सदस्य बनें। उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया कि उनका संबंध जनता के साथ भविष्य में भी बना रहेगा और वे मिलकर बिहार को और विकसित बनाने का संकल्प जारी रखेंगे। नई सरकार को भी उन्होंने पूर्ण सहयोग और मार्गदर्शन देने का भरोसा दिया।

 

नीतीश कुमार के दिल्ली जाने की घोषणा से जदयू कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। कार्यकर्ताओं ने कहा कि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के चेहरे पर वोट दिया गया था और उन्हें मुख्यमंत्री बनाए रखने की जनता की इच्छा है। वहीं, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने निशांत कुमार से मुलाकात कर उनकी आगामी भूमिका और चुनौतियों पर चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक, निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है।

Priyanshi Chaturvedi 5 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.