Patrakar Priyanshi Chaturvedi
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 में बांग्लादेश के खेलने को लेकर अब स्थिति साफ हो गई है। बुधवार को आईसीसी बोर्ड की बैठक में हुए वोटिंग के दौरान बांग्लादेश के पक्ष में केवल दो वोट पड़े, जबकि भारत के पक्ष में 12 वोट डाले गए। इससे तय हो गया कि टूर्नामेंट के मैच भारत के बाहर आयोजित नहीं किए जाएंगे। हालांकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अभी भी किसी “विशेष सुविधा” की उम्मीद लगाए हुए है, लेकिन फिलहाल उन्हें भारत में खेलना पड़ेगा।
टी20 वर्ल्डकप 2026 में बांग्लादेश को ग्रुप C में नेपाल, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और इटली के साथ रखा गया है। इस ग्रुप में बांग्लादेश मजबूत टीमों के खिलाफ चुनौती पेश कर सकता है। लेकिन अगर वह टूर्नामेंट से बाहर होता है, तो उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया जा सकता है। इससे इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के लिए ग्रुप स्टेज से आगे बढ़ना आसान हो जाएगा, क्योंकि स्कॉटलैंड को हराना बांग्लादेश के मुकाबले सरल माना जा रहा है।
मुस्तफिजुर रहमान के आईपीएल से बाहर होने के बाद बांग्लादेश का रुख पहले थोड़ा सख्त था, लेकिन अब आईसीसी के फैसले के बाद स्थिति में नरमी आई है। बांग्लादेश के बाहर होने से स्कॉटलैंड को वर्ल्डकप में जगह मिलेगी और इंग्लैंड तथा वेस्टइंडीज की राह अगले दौर के लिए आसान हो जाएगी। ऐसे में टूर्नामेंट के परिणाम और ग्रुप स्टेज की रणनीति में बदलाव की संभावना बढ़ गई है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |