मध्यप्रदेश में 26-30 जनवरी तक होगा 'कृषि लोकरंग-2026'
Bhopal , Krishi Lokrang-2026 ,Madhya Pradesh ,January 26-30

मध्यप्रदेश में 26 से 30 जनवरी 2026 तक 'कृषि लोकरंग-2026' को पूर्ण गरिमा और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत और विकासखंड स्तर पर उन्नत खेती के प्रति युवा किसानों को जागरूक करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि देशज बीज संग्रहण, लखपति किसानों की प्रतियोगिता, अच्छी नर्सरी व बगीचे लगाने वालों की प्रतियोगिता और सफल किसानों के एग्री बिजनेस मॉडल को साझा किया जाए ताकि अन्य किसान उनसे प्रेरणा लें।

कृषि लोकरंग के दौरान प्रदेश में कृषि आधारित उद्योगों के समावेश और किसान कल्याण को भी बढ़ावा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेती-किसानी हमारी संस्कृति से जुड़ी हुई है और इसलिए ग्रामीणों, युवाओं और विद्यार्थियों को भावनात्मक रूप से इससे जोड़ा जाए। इसमें कृषि ग्राम सभा, कृषि उत्सव, उन्नत उपकरणों के क्रेता-विक्रेताओं का सम्मेलन और किसान मेले आयोजित किए जाएंगे। किसान कल्याण वर्ष 2026 को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आकर्षक लोगो भी तैयार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि लोकरंग के कार्यक्रमों में पारंपरिक खेल, देशज गीत-गायन, फसल और मौसम से जुड़ी प्रतियोगिताएं, ओपन माइक सत्र और "मेरा किसान, मेरा अभिमान" जैसे सत्र शामिल किए जाएं। इससे कृषि को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा और नागरिकों में खेती के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण पैदा होगा। बैठक में संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास, मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Priyanshi Chaturvedi 14 January 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.