राज ठाकरे का तीखा बयान: महाराष्ट्र में हिंदी न थोपें
Mumbai ,Raj Thackeray,  sharp statement,  Hindi ,  Maharashtra

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने आगामी BMC चुनावों को लेकर दादर के शिवतीर्थ मैदान में आयोजित रैली में मराठी एकता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार से आए लोगों को महाराष्ट्र में हिंदी थोपने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। राज ठाकरे ने दो टूक शब्दों में कहा कि उन्हें किसी भाषा से नफरत नहीं है, लेकिन जबरन भाषा थोपने की कोशिश हुई तो वे इसका विरोध करेंगे। उनके मुताबिक, महाराष्ट्र की भाषा, जमीन और पहचान खतरे में है।

राज ठाकरे ने आरोप लगाया कि कुछ ताकतें अब भी इस बात से नाराज हैं कि मुंबई गुजरात के बजाय महाराष्ट्र को मिली। उन्होंने कहा कि अब अडाणी समूह के जरिए मुंबई और मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन पर नियंत्रण की कोशिश की जा रही है। उनके अनुसार, राज्य के लगभग हर बड़े प्रोजेक्ट में अडाणी समूह की भागीदारी बढ़ रही है, जो मुंबई को धीरे-धीरे गुजरात से जोड़ने की लंबी रणनीति का हिस्सा है। वधावन बंदरगाह और मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन जैसे प्रोजेक्ट्स का हवाला देते हुए उन्होंने BJP पर मुंबई को “लूटने” का आरोप लगाया।

रैली में उद्धव ठाकरे ने कहा कि मराठी मानुष और महाराष्ट्र के हित में उन्होंने अपने सभी मतभेद भुला दिए हैं। उन्होंने BJP पर हिंदू-मुस्लिम और मराठी–गैर मराठी की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि महायुति ने तीन साल में मुंबई को बर्बाद कर दिया। वहीं BJP नेता अन्नामलाई ने राज और उद्धव ठाकरे के बयानों पर पलटवार करते हुए उन्हें “नासमझ” बताया और कहा कि वे धमकियों से डरने वाले नहीं हैं।

Priyanshi Chaturvedi 12 January 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.