Patrakar Priyanshi Chaturvedi
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान “एक दिन हिजाब पहनी बेटी भारत की प्रधानमंत्री बनेगी” पर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि भारत में अब्दुल कलाम राष्ट्रपति और हामिद अंसारी उपराष्ट्रपति बन चुके हैं। अगर कोई महिला प्रधानमंत्री बनेगी, तो वह साड़ी पहनेगी, हिजाब नहीं।
ओवैसी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को संविधान की समझ नहीं होने का आरोप लगाया और कहा कि पाकिस्तान के संविधान में सिर्फ एक समुदाय का व्यक्ति ही प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति बन सकता है। उन्होंने कहा कि भारत में किसी भी नागरिक को प्रधानमंत्री बनने का अधिकार है और बाबा साहेब अंबेडकर ने यह स्पष्ट किया।
ओवैसी ने कहा कि कुछ लोग संविधान की भावना को नहीं समझते और देश को सिर्फ एक धर्म या समुदाय तक सीमित सोचते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत में हर किसी की, चाहे वह किसी भी धर्म या विश्वास से जुड़ा हो, जगह है और यही देश की खूबसूरती है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |