एमपी में भाजपा नेता ने सार्वजनिक शौचालय का नाम रखा ‘बाबर’
Ashoknagar, BJP leader ,  MP , names , public,  toilet ,

पश्चिम बंगाल में उठी ‘बाबर’ विवाद की आंच अब मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले तक पहुंच गई है। यहां भाजपा के एक मंडल अध्यक्ष ने नगर पालिका के बायपास रोड किनारे बने सार्वजनिक शौचालय का नाम ‘बाबर शौचालय’ रख दिया और उस पर नाम की पट्टी भी चिपका दी। शौचालय की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है। भाजपा मंडल अध्यक्ष और किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बबलू यादव ने इस कदम को सही ठहराते हुए कहा कि भारत वीर महाराणा प्रताप और शिवाजी की भूमि है, जबकि बाबर एक आक्रांता था जिसने मंदिरों को तोड़ा। इसलिए, उनके अनुसार, बाबर के नाम पर शौचालय ही उचित है।

 

बबलू यादव ने कहा कि बाबर का महिमामंडन किसी भी रूप में स्वीकार नहीं है। उन्होंने दावा किया कि मस्जिदों पर बाबर का नाम होना गलत है, और इसी सोच के चलते शौचालय का नाम ‘बाबर शौचालय’ रखा गया। उन्होंने यह विवादित चेतावनी भी दी कि जैसे 1992 में बाबरी ढांचा गिराया गया, वैसे ही यदि वहां फिर से मस्जिद बनाई गई, तो उसे भी तोड़ा जाएगा।

Priyanshi Chaturvedi 9 December 2025

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.