Dakhal News
भाेपाल। आज यानि रविवार काे राष्ट्रीय प्रेस दिवस है। हर वर्ष 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारत के स्वतंत्र और ज़िम्मेदार पत्रकारिता को समर्पित है, इसी दिन भारतीय प्रेस परिषद की स्थापना की गई थी। तब से लेकर आज तक प्रतिवर्ष 16 नवंबर को 'राष्ट्रीय प्रेस दिवस' के रूप में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मीडियाकर्मियाें काे शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए अपने शुभकामना संदेश में लिखा राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। वर्ष 1966 में आज ही के दिन भारतीय प्रेस परिषद की स्थापना हुई थी। लोकतंत्र को मजबूत करने, समाज को नई दिशा देने और प्रगति को गति देने में पत्रकारिता जगत की महत्वपूर्ण भूमिका है। मीडिया के सभी साथियों को मंगलकामनाएं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |