Dakhal News
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता द्वारका प्रसाद मिश्र की जयंती आज विधानसभा के सेंट्रल हॉल में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई.....इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित कई वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों ने द्वारका प्रसाद मिश्र की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.....
भोपाल विधानसभा परिसर में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ कई बड़े नेता मौजूद रहे..... मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा करते हुए..... कहा कि द्वारका प्रसाद मिश्र न सिर्फ एक सफल प्रशासक थे.....बल्कि उन्होंने हिंदी पत्रकारिता को भी राज्य में नई पहचान दी..... उन्होंने कहा कि द्वारका प्रसाद मिश्र ने सरकार और संगठन दोनों में सेवा भावना के साथ कार्य किया और अपने दल के नेतृत्व को मजबूती प्रदान की है .....
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |