मीडिया पर भड़के अमिताभ बच्चन बोले- मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जाता है
  Amitabh Bachchan lashes out at the media, says his words are being twisted.

 

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट लिखकर मीडिया की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके शब्दों को संदर्भ से अलग करके पेश किया जाता है और धार्मिक भावनाओं से जुड़ी बातों का भी गलत अर्थ निकाला जाता है। बिग बी के मुताबिक, उन्होंने भगवान कृष्ण के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ पंक्ति लिखी थी, लेकिन एक न्यूज वेबसाइट ने इसे उनके विरोधियों को दी गई चुनौती के तौर पर प्रकाशित कर दिया। इसी पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने मीडिया को चेतावनी भरे अंदाज में लिखा कि उनके 5 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं और अगर वे इशारा कर दें तो उनमें से 10 प्रतिशत लोग भी उनके समर्थन में खड़े हो सकते हैं।

अमिताभ बच्चन ने अपनी पोस्ट में 30 अक्टूबर को प्रकाशित एक खबर की हेडलाइन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनकी धार्मिक अभिव्यक्ति को विरोधियों के खिलाफ बयान बताकर पेश करना गलत और हास्यास्पद है। बिग बी ने मीडिया को देश का पांचवां स्तंभ बताते हुए उसके कामकाज और जिम्मेदारी पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि मीडिया उनके शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश करता है और इस तरह उनकी बातों का गलत अर्थ निकाला जाता है। उन्होंने यह भी लिखा कि अगर उनसे कोई गलती होती है तो वे उसे स्वीकार कर माफी मांगने और सुधार करने की कोशिश करते हैं, लेकिन मीडिया से भी जिम्मेदारी और जवाबदेही की अपेक्षा की जानी चाहिए।

दरअसल, अमिताभ बच्चन ने 29 अक्टूबर को अपने आधिकारिक ब्लॉग पर लिखा था, ‘ले आओ अपने हाथी घोड़े, हम भी ले आएंगे- हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की।’ इसके बाद उन्होंने अंदेशा जताया था कि मीडिया इस पंक्ति को किस तरह पेश करेगा। इसी बीच रविवार को वे हमेशा की तरह मुंबई स्थित अपने घर जलसा के बाहर प्रशंसकों से मिलने पहुंचे। खबरों के मुताबिक, हाल में मिली धमकियों को देखते हुए इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई थी और वे बुलेटप्रूफ शील्ड के पीछे खड़े नजर आए। उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी इस दौरान उनके साथ मौजूद थे।

Dakhal News 2 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.