MP में नवंबर के आखिरी सप्ताह में बढ़ेगी ठंड, 10 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
  Cold to intensify in MP in the last week of November; mercury to drop to 10 degrees

 

मध्यप्रदेश में अक्टूबर के खत्म होते ही ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। बीते दो दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। भोपाल में भी सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान नीचे आया। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हो रहे चक्रवाती सिस्टम के कारण अगले दो दिनों में मौसम फिर बदल सकता है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाने और तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, नवंबर में ठंड धीरे-धीरे बढ़ेगी। महीने के पहले सप्ताह में बादलों की आवाजाही के चलते रात के तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होने की संभावना है। दूसरे सप्ताह से मौसम शुष्क हो सकता है और रातें ठंडी होने लगेंगी। तीसरे सप्ताह में न्यूनतम तापमान करीब 15 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। इस दौरान दिन का तापमान सामान्य के आसपास रह सकता है, जबकि हल्के बादल भी दिखाई दे सकते हैं।

नवंबर के आखिरी सप्ताह में ठंड का असर और तेज होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है और दिन में भी हल्की ठंड महसूस होने लगेगी। कुछ इलाकों में एक-दो दिन कोहरा और कुहासा छाने की स्थिति बन सकती है। पिछले दस वर्षों में तीन बार नवंबर के दौरान न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे गया है। वहीं, 17 नवंबर 2025 को भोपाल में तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया था, जो इस अवधि का रिकॉर्ड बताया गया है।

 

Dakhal News 2 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.