दिल्ली में इंडिया गठबंधन की रैली, खरगे ने कहा- मोदी जाएगा, जरूर जाएगा
   INDIA alliance rally in Delhi; Kharge says—Modi will go, he will definitely go.

 

दिल्ली के रामलीला मैदान में एसआईआर (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन की रैली आयोजित की गई। रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक विपक्ष चुप नहीं बैठेगा। खरगे ने आरोप लगाया कि मौजूदा केंद्र सरकार के साथ महाराष्ट्र, बिहार और उत्तर प्रदेश की सरकारें भी कथित तौर पर वोटों की चोरी के जरिए सत्ता में आई हैं।

खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाएंगे और विपक्ष पूरी एकजुटता और संकल्प के साथ अपनी लड़ाई जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि सभी दल मिलकर संविधान की रक्षा करेंगे, लोकतंत्र को मजबूत बनाएंगे और देश को बचाने के लिए संघर्ष करेंगे। इस दौरान उन्होंने ‘मोदी हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ का नारा भी दिया। खरगे ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष को डराने के लिए ईडी जैसी सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल करती है, लेकिन विपक्ष इससे डरने वाला नहीं है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग दोहराते हुए कहा कि उन्हें हटाए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा।

रैली में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी बीजेपी और उसके सहयोगी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने उत्तर प्रदेश की राजनीति का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2027 में जनता बीजेपी और उसके सहयोगियों को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता स्वागत के साथ विदाई देना भी जानती है। उन्होंने रामलीला मैदान को लोकतंत्र की ‘हल्दीघाटी’ बताते हुए कहा कि यहां जुटी भीड़ और बदलाव के नारे इस बात का संकेत हैं कि राजनीतिक बदलाव कभी भी आ सकता है।

 

Dakhal News 2 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.