Dakhal News
रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के महज 8 दिनों में दुनियाभर में 1,033.55 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। 5 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसकी कमाई लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है।
इसके साथ ही 'रामायण: पार्ट 1' सबसे तेजी से 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। इस मुकाम तक पहुंचने में फिल्म को सिर्फ 8 दिन लगे। इससे पहले रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' और अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' ने महज 7 दिनों में 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था। इस तरह कमाई की रफ्तार के मामले में 'रामायण' ने भी बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
अब फिल्म की नजर शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड पर है। 'पठान' का दुनियाभर में ग्रॉस कलेक्शन करीब 1,050 करोड़ रुपये बताया गया है, जबकि 'रामायण: पार्ट 1' अब तक 1,033.55 करोड़ रुपये कमा चुकी है। दोनों फिल्मों के कलेक्शन के बीच अंतर काफी कम रह गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म आज ही 'पठान' को पीछे छोड़ सकती है और कमाई के मामले में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |