फर्जी कंपनी बनाकर 23 करोड़ की ठगी, दो गिरफ्तार
23 crore fraud by creating fake company, two arrested

विदिशा जिले में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें तीन आरोपियों ने फर्जी कंपनी बनाकर आम लोगों के खातों से करीब 23 करोड़ 20 लाख रुपए की ठगी की। आरोपियों ने सितंबर 2025 में ट्यूनिटी वेंचर नाम से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की वाणिज्य शाखा, सांची रोड, विदिशा में खाता खुलवाया और इसके माध्यम से बड़े पैमाने पर संदिग्ध लेन-देन शुरू किया। पुलिस जांच में पता चला कि डेढ़ लाख से अधिक ट्रांजेक्शन किए गए, जिनमें 10 हजार से 50 लाख रुपए तक की राशि शामिल थी।

 

जांच में सामने आया कि यह पूरा नेटवर्क म्यूल खातों के जरिए संचालित था, जिनका इस्तेमाल ठगी की रकम को ट्रांसफर करने के लिए किया गया। लगातार भारी ट्रांजेक्शन होने के बावजूद लंबे समय तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई। जैसे ही देश के अलग-अलग राज्यों से शिकायतें आईं, लगभग 25 राज्यों की एसबीआई शाखाओं ने खाते को फ्रीज करने की कार्रवाई की। अंततः पटना स्थित एसबीआई शाखा की शिकायत के बाद विदिशा शाखा ने खाता सील कर दिया, लेकिन तब तक आरोपियों ने 23 करोड़ 20 लाख रुपए निकाल चुके थे।

 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक मुख्य आरोपी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाली थाना पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गिरोह में और कौन शामिल है और बैंक स्तर पर क्या लापरवाही हुई। साइबर सेल की मदद से तकनीकी जांच जारी है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश अभी भी चल रही है। इस मामले ने बैंकिंग सुरक्षा और आम नागरिकों में चिंता बढ़ा दी है।

Priyanshi Chaturvedi 3 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.