भ्रष्टाचार पर रामेश्वर शर्मा का बड़ा बयान, कांग्रेस को दिया जवाब
  Rameshwar Sharma’s major statement on corruption; responds to the Congress

 

मध्य प्रदेश में नगर निकायों में कथित भ्रष्टाचार को लेकर सियासत तेज हो गई है। एसीएस संजय दुबे का एक वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेताओं ने सरकारी खरीद में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के आरोप लगाते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस बीच भोपाल के हुजूर से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने सरकार का बचाव करते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दावा किया है।

भाजपा की ओर से सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उनके मुताबिक, सरकार ने स्वतः संज्ञान लेकर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बर्खास्तगी तक की कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि मामले में विभागीय जांच भी जारी है और लोकायुक्त ने भी स्वतः संज्ञान लेकर प्रकरण दर्ज किया है।

रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस के आरोपों पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई कर रही है और इसके लिए कांग्रेस की शिकायत का इंतजार नहीं किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह किसी का समर्थक हो या किसी के संरक्षण में हो। नगर निकायों में भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

 

Dakhal News 28 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.