Dakhal News
मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए नवरात्रि के मौके पर खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अक्टूबर को उमरिया जिले के मानपुर जनपद पंचायत अंतर्गत गुरुवाही गांव में आयोजित कार्यक्रम से लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त जारी करेंगे। सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1500-1500 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। यह राशि महिलाओं को आर्थिक सहायता देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से दी जा रही है।
लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में हुई थी। सितंबर 2026 तक योजना की 40 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। अब 41वीं किस्त के तहत पात्र महिलाओं को 1500 रुपए मिलेंगे। यह राशि आधार से जुड़े और डीबीटी सक्रिय बैंक खातों में सीधे भेजी जाएगी। योजना का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ उनके स्वास्थ्य, पोषण और परिवार के फैसलों में भागीदारी को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री उमरिया जिले को 144 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। कुल 14,415.93 लाख रुपए की लागत के 136 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन प्रस्तावित है। इनमें 8,731.55 लाख रुपए के 68 कार्यों का लोकार्पण और 5,684.41 लाख रुपए के 68 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। इन परियोजनाओं में बांधवगढ़ और मानपुर विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्य भी शामिल हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |