10 अक्टूबर को दिल्ली में CJP का प्रदर्शन
 CJP

 

चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे विरोध के बीच CJP ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है। संगठन के सह-संयोजक सौरव दास ने बुधवार को दिल्ली पुलिस को कार्यक्रम की सूचना देते हुए बताया कि देशभर से युवा इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचेंगे। प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई जाएगी। संगठन ने युवाओं से बड़ी संख्या में जुटने की अपील करते हुए ‘चलो दिल्ली’ का नारा दिया है।

CJP के मुताबिक, प्रदर्शन को लेकर पुलिस को पहले ही औपचारिक जानकारी दी गई थी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग का भरोसा भी दिया गया था। संगठन का कहना है कि वह शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना चाहता है और प्रदर्शन के दौरान सभी जरूरी नियमों का पालन किया जाएगा। हालांकि, कार्यक्रम की घोषणा के बाद दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन को अनुमति देने से इनकार कर दिया है। पुलिस के इस फैसले के बाद अब 10 अक्टूबर को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है।

CJP का यह विरोध मुख्य रूप से SIR यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर है। संगठन का दावा है कि यह केवल उसका प्रदर्शन नहीं, बल्कि युवाओं और Gen-Z की आवाज है। सौरव दास ने कहा है कि संगठन अपनी मांगों को लेकर पीछे नहीं हटेगा। अब नजर इस बात पर है कि पुलिस की अनुमति नहीं मिलने के बाद CJP क्या रणनीति अपनाता है और क्या 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन किसी अन्य तरीके से आयोजित किया जाता है।

 

Dakhal News 7 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.