इंदौर का ISBT बनेगा आधुनिक मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब, बस-मेट्रो-रेल से मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
Indore, ISBT , multi-modal transport hub, bus, metro

इंदौर के कुमेड़ी स्थित इंटर स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) को आधुनिक मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। करीब 5.85 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले इस टर्मिनल का संचालन और रखरखाव अब बीवीजी इंडिया लिमिटेड करेगी। प्रतिदिन 1,500 से अधिक बसों के संचालन और 50 से 55 हजार यात्रियों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए यहां सुरक्षा, पार्किंग, डिजिटल सेवाएं, ट्रैफिक प्रबंधन और यात्री सुविधाओं को विश्वस्तरीय स्तर पर विकसित किया जाएगा। इस परियोजना को सिंहस्थ-2028 की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर भी तैयार किया जा रहा है।

 

इस परियोजना की सबसे बड़ी खासियत बस, मेट्रो और भविष्य की रेलवे सेवाओं के बीच निर्बाध कनेक्टिविटी होगी। ISBT परिसर को फुटओवर ब्रिज के जरिए सीधे मेट्रो स्टेशन से जोड़ा जाएगा, जिससे यात्रियों का सफर अधिक आसान और सुविधाजनक बनेगा। भविष्य में रेलवे कनेक्टिविटी जुड़ने के बाद यह टर्मिनल मध्य प्रदेश का प्रमुख सार्वजनिक परिवहन केंद्र बनकर इंदौर को गुजरात, राजस्थान, दिल्ली सहित कई राज्यों से बेहतर ढंग से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Priyanshi Chaturvedi 6 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.