Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मालवा-निमाड़ को गुजरात से जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना तेजी से अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है। परियोजना की सबसे चुनौतीपूर्ण 2,957 मीटर लंबी रेलवे सुरंग की कंक्रीट लाइनिंग का काम शत-प्रतिशत पूरा हो गया है। अब सुरंग के भीतर बैलास्टलेस ट्रैक, ड्रेनेज सिस्टम, वेंटिलेशन और आधुनिक सुरक्षा सुविधाओं का निर्माण युद्धस्तर पर किया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह सुरंग मध्य प्रदेश और गुजरात के बीच तेज, सुरक्षित और आधुनिक रेल संपर्क की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
पश्चिम रेलवे के अनुसार, सुरंग में अब तक 1,216 मीटर बैलास्टलेस ट्रैक बिछाया जा चुका है, जबकि शेष हिस्से में कार्य तेजी से जारी है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए सुरंग में आपातकालीन शरण स्थल, रेस्क्यू शाफ्ट, वेंटिलेशन डक्ट, हेवी-ड्यूटी एग्जॉस्ट फैन और जलभराव रोकने के लिए आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम तैयार किए जा रहे हैं। रेलवे का लक्ष्य निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी निर्माण कार्य पूरे कर इस महत्वपूर्ण परियोजना को जल्द शुरू करना है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |