Patrakar Priyanshi Chaturvedi
छतरपुर जिला अस्पताल में 15 अगस्त से ओपीडी सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल बनाया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत मरीज आभा आईडी (ABHA ID) के जरिए अपने मोबाइल से घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर ओपीडी पर्ची बनवा सकेंगे। पर्ची में संबंधित डॉक्टर का कक्ष और उपलब्धता का समय भी दर्ज होगा। जिन मरीजों के पास डिजिटल सुविधा नहीं होगी, वे अस्पताल पहुंचकर टोकन लेकर पंजीकरण करा सकेंगे। इसके साथ ही दो वर्षों से बंद पड़ा क्यू मैनेजमेंट सिस्टम भी फिर से शुरू किया जाएगा, जिससे एलईडी स्क्रीन और लाउडस्पीकर के जरिए मरीजों को टोकन नंबर के अनुसार बुलाया जाएगा और लंबी कतारों से राहत मिलेगी।
नई व्यवस्था से डॉक्टरों की उपस्थिति और ओपीडी संचालन भी अधिक पारदर्शी होगा। अस्पताल की डिजिटल स्क्रीन पर यह जानकारी दिखाई जाएगी कि कौन-सा डॉक्टर किस कक्ष में मौजूद है और किस टोकन नंबर के मरीज का इलाज चल रहा है। यदि कोई डॉक्टर निर्धारित समय पर अनुपस्थित रहता है, तो इसकी जानकारी सिस्टम में दर्ज होगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पूरे सिस्टम की लाइव मॉनिटरिंग भोपाल स्थित राज्य मुख्यालय से की जाएगी, जिससे मरीजों को बेहतर, पारदर्शी और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |