मध्य प्रदेश में सहारा समेत चिटफंड कंपनियों पर CID का शिकंजा, फंसी रकम लौटाने के लिए 75 फाइलें दोबारा खुलीं
CID , chit-fund companies, Sahara, Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश में चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए पुलिस मुख्यालय की सीआईडी शाखा ने सहारा समूह सहित कई कंपनियों से जुड़े मामलों की दोबारा जांच शुरू कर दी है। सहारा से संबंधित 75 बंद फाइलों को फिर से खोला जा रहा है, जबकि अलग-अलग मामलों की जांच के लिए 12 विशेष टीमें गठित की गई हैं। जांच में कई कंपनियों का अंतरराज्यीय नेटवर्क सामने आया है, जिनके तार मुंबई, दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र और हरियाणा तक जुड़े मिले हैं। सीआईडी का उद्देश्य निवेशकों से ठगी करने वाले नेटवर्क का पता लगाकर फंसी हुई रकम वापस दिलाने की प्रक्रिया को तेज करना है।

मध्य प्रदेश में सहारा समूह के खिलाफ 123 से अधिक एफआईआर दर्ज हैं और करीब 9 लाख निवेशकों के लगभग 6,689 करोड़ रुपये फंसे हुए हैं। अब तक केवल लगभग 5 प्रतिशत राशि ही निवेशकों को वापस मिल सकी है। जांच एजेंसियां सहारा समूह की संपत्तियों की कथित अनियमित बिक्री, धन के दुरुपयोग और धोखाधड़ी के मामलों की भी पड़ताल कर रही हैं। इसके अलावा परिवार डेयरी, सन इंडिया, केएमजे और सक्षम जैसी चिटफंड कंपनियों के मामलों की भी जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि निवेशकों को राहत दिलाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए जांच को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

Priyanshi Chaturvedi 5 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.