दतिया भाजपा जिलाध्यक्ष का फर्जी निष्कासन पत्र वायरल करने के आरोप में तीन भाजपाई गिरफ्तार
BJP members , letter concerning , Datia BJP District President

दतिया विधानसभा उपचुनाव के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा के कथित फर्जी निष्कासन पत्र को सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में भोपाल क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के बाद भाजपा के दतिया जिला मीडिया प्रभारी शादाब, नगर उपाध्यक्ष शाहरूख और पार्टी कार्यकर्ता क्रिश रावत को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि फर्जी पत्र कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को भ्रमित करने के उद्देश्य से प्रसारित किया गया था।

जांच में सामने आया कि वायरल पत्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नाम और कथित हस्ताक्षर के साथ तैयार किया गया था। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा को अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से पद से हटाने और पार्टी से निष्कासित करने का दावा किया गया था। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि फर्जी दस्तावेज तैयार करने और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की साजिश में अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं।

Priyanshi Chaturvedi 5 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.