सीधी के सरकारी स्कूल में दो छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, समय पर इलाज से हालत में सुधार
emale students , a government school,in Sidhi, medical treatment

सीधी जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुचवाही में बुधवार को दो छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रार्थना सभा के बाद कक्षा में पहुंचने पर कक्षा 11वीं की छात्रा रेशमी यादव और कक्षा 12वीं की छात्रा नम्रता साकेत ने पेट में तेज दर्द की शिकायत की। उनकी स्थिति बिगड़ती देख स्कूल प्रशासन ने तुरंत प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई और परिजनों को सूचना देकर दोनों छात्राओं को जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया।

अस्पताल में प्राथमिक जांच और इलाज के बाद दोनों छात्राओं की हालत में सुधार बताया गया है। डॉक्टरों के अनुसार समय पर अस्पताल पहुंच जाने से स्थिति नियंत्रण में रही और फिलहाल दोनों छात्राएं खतरे से बाहर हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने स्कूल प्रशासन व चिकित्सकों की तत्परता की सराहना करते हुए समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए आभार व्यक्त किया।

Priyanshi Chaturvedi 5 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.