खंडवा में शुरू होगी PNG गैस सुविधा, सिलेंडर बुकिंग की झंझट से मिलेगी राहत
PNG gas facility , launch ,Khandwa, hassle ,cylinder booking

खंडवा शहर में पहली बार पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की सुविधा शुरू करने की तैयारी चल रही है। करीब 250 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के तहत अडानी टोटल गैस कंपनी ने सीएनजी मुख्य स्टेशन से इंदौर नाका तक मेन पाइपलाइन बिछा दी है। अब शहर में डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क तैयार किया जाएगा। पहले चरण में 10 हजार घरेलू और 1300 व्यावसायिक कनेक्शन दिए जाएंगे, जबकि भविष्य में 300 किलोमीटर पाइपलाइन के जरिए करीब 50 हजार घरों तक PNG पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के अनुसार अप्रैल 2027 से व्यावसायिक कनेक्शनों की टेस्टिंग शुरू होने की संभावना है।

 

भोजाखेड़ी में 5900-5900 किलोग्राम क्षमता वाले दो सीएनजी स्टेशन बनाए गए हैं, जहां से घरों, होटल, रेस्टोरेंट, बेकरी और औद्योगिक इकाइयों को गैस की आपूर्ति होगी। PNG सुविधा मिलने से उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर बुक कराने और बदलने की परेशानी से राहत मिलेगी। परियोजना के पहले चरण में खंडवा के साथ खालवा, छैगांव माखन और पंधाना को शामिल किया गया है, जबकि दूसरे चरण में ओंकारेश्वर क्षेत्र तक पाइपलाइन का विस्तार किया जाएगा।

Priyanshi Chaturvedi 31 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.