Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भारतीय रेलवे 1 अगस्त से तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल, जबलपुर और कोटा मंडल के सभी आरक्षण केंद्रों पर नई टोकन प्रणाली लागू होगी। नई व्यवस्था के तहत जो व्यक्ति अपना या अपने परिवार के सदस्य का तत्काल टिकट बनवाने आएगा, उसे अन्य लोगों की तुलना में प्राथमिकता दी जाएगी। टोकन प्राप्त करने के लिए पहचान पत्र और परिवार से संबंध साबित करने वाले दस्तावेज प्रस्तुत करना भी अनिवार्य होगा।
रेलवे के अनुसार इस नई व्यवस्था का उद्देश्य तत्काल आरक्षण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाना, वास्तविक यात्रियों को सुविधा देना और दलालों व अनधिकृत एजेंटों की भूमिका पर रोक लगाना है। अब तक 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर टोकन जारी किए जाते थे, जिससे टिकटों की कालाबाजारी और बिचौलियों की सक्रियता की शिकायतें सामने आती थीं। रेलवे को उम्मीद है कि नई टोकन प्रणाली से वास्तविक यात्रियों को अधिक आसानी से तत्काल टिकट मिल सकेंगे।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |