रेल यात्रियों को बड़ी राहत: अब टिकट के साथ ऑनलाइन बुक होगा अतिरिक्त लगेज
rail passengers, extra luggage , booked online ,ticket.

रेलवे जल्द ही यात्रियों के लिए नई डिजिटल सुविधा शुरू करने जा रहा है, जिसके तहत अब टिकट बुकिंग के समय ही अतिरिक्त सामान (लगेज) की ऑनलाइन बुकिंग की जा सकेगी। नई व्यवस्था लागू होने के बाद यात्रियों को पार्सल या लगेज कार्यालय में जाकर अलग से वजन कराने और बुकिंग कराने की जरूरत नहीं होगी। यात्रा के दिन स्टेशन पर केवल सामान रेलवे कर्मचारियों को सौंपना होगा, जिसके बाद उसे उसी ट्रेन से गंतव्य स्टेशन तक पहुंचाया जाएगा। टिकट बुकिंग के दौरान ही मुफ्त लगेज सीमा, अतिरिक्त शुल्क, अधिकतम वजन और नियमों की पूरी जानकारी भी उपलब्ध रहेगी।

फिलहाल यह सुविधा केवल कन्फर्म आरक्षित टिकट वाले यात्रियों के लिए होगी, जबकि वेटिंग, आरएसी और अनारक्षित टिकट धारकों को इसका लाभ नहीं मिलेगा। शुरुआती चरण में थर्ड एसी, एसी इकोनॉमी और चेयर कार (सीसी) के यात्रियों को भी इस सुविधा से बाहर रखा गया है। रतलाम रेल मंडल के अधिकारियों के अनुसार, नई व्यवस्था से स्टेशन पर भीड़ कम होगी और यात्रियों का समय बचेगा। हालांकि, स्टेशन स्तर पर सामान लेने, जांच और ट्रेन तक पहुंचाने की प्रक्रिया को लेकर विस्तृत संचालन निर्देश (SOP) का इंतजार किया जा रहा है, जिससे शुरुआती दिनों में कुछ व्यावहारिक चुनौतियां सामने आ सकती हैं।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 30 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.